फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अब तक 95 हजार बार टूटी आचार संहिता

Wed, 08 Feb 2017 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

आठ हजार 709 लोगों को दिए गए नोटिस, नौ मुकदमे दर्ज
19519 लीटर अवैध शराब पकड़ी, 155 अवैध शस्त्र बरामद
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 95 हजार 684 कार्रवाई हुई हैं। इनमें से आठ हजार 709 लोगों को जिला प्रशासन ने नोटिस भी दी है। नौ के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन


चार जनवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक चार करोड़ 11 लाख तीन हजार 741 रुपये चेकिंग में पकड़े गए। सही जानकारी न देने पर एक करोड़ 39 लाख 39 हजार 604 रुपये जब्त किए गए। इस रकम को कोषागार में जमा कराया गया था। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम की सुनवाई के बाद सात मामलों में 15 लाख 68 हजार 984 रुपये रिलीज किया गया। 155 अवैध असलहे और 171 कारतूस बरामद किए गए।

23 हजार लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए। 2539 केस में 58 हजार लोगों के खिलाफ शांति भंग के अंदेशे में कार्रवाई की गई। इनमें से 41 हजार 529 ने जमानत करा ली। आचार संहिता पालन कराने के नोडल अफसर और एडीएम फाइनेंस संजय चौहान ने बताया कि अब तक आबकारी विभाग ने 8198 लीटर और पुलिस ने 11 हजार 321 लीटर अवैध शराब बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें