फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो माह पहले इस गंभीर बीमारी का पता चला... तनाव में 9वीं के छात्र ने दे दी जान; सरकारी विभाग में हैं पिता

Sun, 07 Apr 2024 07:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के चकेरी में रहने वाले सीओडी कर्मचारी के बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया। सीओडी कर्मचारी के बेटे को दो माह पहले एक गंभीर बीमारी के बारे में पता चला था। तब से ही वह तनाव में था।
 
विज्ञापन
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां चकेरी में केआरपुरम में रहने वाले मधुमेह (शुगर) से पीड़ित कक्षा नौ के छात्र ने शुक्रवार रात साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। उसे दो महीने पहले ही बीमारी के बारे में पता चला था। परिजनों के मुताबिक तभी से वह परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन


मूलरूप से रायबरेली जिले के सलवन निवासी साहब लाल गौतम सीओडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। चकेरी में पत्नी रीता देवी और दो बेटों कपिल, नमन (14) के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा कपिल इंटर और नमन कक्षा नौ का छात्र था। 

दो महीने पहले नमन की तबीयत बिगड़ी तो जांच कराई गई। इस पर डॉक्टरों ने उसे शुगर होने की जानकारी दी। साहब लाल के मुताबिक इसके बाद से नमन अक्सर बीमारी को लेकर परेशान रहता था। उसके शरीर पर दाने भी निकल आए थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब तीन बजे भी वह इधर-उधर टहल रहा था। तब साहब लाल ने उसे सोने भेज दिया था। कुछ देर बाद नमन ने पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगा जान दे दी। सुबह बड़े बेटे कपिल ने उसका शव फंदे से लटकता देखा। चकेरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

डायबिटीज टाइप-1 साधारण बीमारी, घबराएं नहीं
हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड पीजी इंस्टीट्यूट के सीनियर इंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ. शिवेंद्र वर्मा का कहना है कि बच्चों की डायबिटीज जिसे टाइप-1 कहते हैं, वह साधारण बीमारी की तरह ही है। उनके यहां सबसे छोटी रोगी चार साल की है।

इलाज से रोगी साधारण जीवन जीता है। वह जिंदगी में जो चाहता है, सबकुछ कर सकता है। क्रिकेटर वसीम अकरम, अभिनेत्री सोनम कपूर को भी टाइप-1 डायबिटीज रही है।
 
विज्ञापन

रोगियों के बड़े होने पर शादी-ब्याह में भी कोई दिक्कत नहीं होती। उनके बच्चों को भी डायबिटीज हो, इसका भी रिस्क नहीं है। किसी टाइप-1 डायबिटीज हो या फिर टाइप-2 कतई घबराना नहीं चाहिए। इलाज और लाइफ स्टाइल में सुधार से स्थिति सामान्य रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें