कानपुर। जयनारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में क्रीड़ा भारती कानपुर की ओर से खेल प्रशिक्षक सम्मान समारोह हुआ। यहां विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने वाले 31 प्रशिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न दिया गया।
प्रशिक्षकों में बैडमिंटन के आशुतोष सत्यम झा, माध्यमिक खेल संघ के सचिव सत्यप्रकाश तिवारी, टेबल टेनिस के सुनील सिंह, ताइक्वांडो के सत्येंद्र यादव, वेटलिफ्टिंग के संजय पाल, आर्चरी के अमित बाजपेई व संदीप निषाद, सौरभ श्रीवास्तव, रोहित, सुनील मंगल, महेंद्र सिंह, शैली यादव, संतोष, कंचन भारती, मौसमी साहू, कमलेश यादव, संजय मिश्रा, बॉक्सिंग के मनीष हाजरिया, योग की सोनाली धनवानी व राज कुमार वर्मा, सर्वेश तिवारी, अजीत सिंह, केशव द्विवेदी, सौरभ नंदन, संतोष यादव, अक्षय त्रिवेदी, शिवम गुप्ता, शैलेश, हिमांशु सेठ और सविता सिंह शामिल रहे। पार्षद राजकिशोर, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह, प्रांत सह मंत्री अरुण दुबे, मंत्री श्याम मिश्रा, राजुल खन्ना समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।