फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेजस राजधानी में पथराव से कोच का शीशा हुआ चकनाचूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नई दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस पर शनिवार रात पथराव हुआ, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। यह घटना सेंट्रल पहुंचने से पहले आउटर के पास सेकेंड एसी कोच में हुई। यात्रियों के मुताबिक कोच के शीशे पर रात करीब 10:35 बजे दो पत्थर फेंके गए थे। कोच की खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया। सेंट्रल पर आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने जांच की।
विज्ञापन

ए-4 कोच की सीट नंबर 32 पर सफर कर रहें दीपक कुमार के मुताबिक सेंट्रल से कुछ पहले ही कोच पर पत्थर लगा था। कुछ देर तक कोच में अफरातफरी रही। अन्य यात्रियों ने भी पथराव की आशंका जताई। कोच में सवार महिला वंदना देवी सिंह घबराकर चिल्ला उठीं। कोच के अन्य लोग वहां एकत्रित हो गए।

नहीं मिली पथराव की सूचना
आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने ट्रेन पर पथराव की घटना से इन्कार किया है। उनका कहना है कि ट्रेन में ऐसी किसी घटना की सूचना आरपीएफ को नहीं मिली है। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन


साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं यात्री
यात्री दीपक कुमार साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं। वह कानपुर पुलिस को भी साइबर सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दे चुके हैं। उन्होंने ट्रेन के ए-4 कोच में पत्थर लगने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें