फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किडनी कांड से चर्चा में आए अस्पताल के सह संचालक पर शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में किडनी कांड से चर्चा में आए प्रिया अस्पताल के सह संचालक पर युवती ने धर्म छिपाकर दोस्ती करने व शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लाखों रुपये वसूलने का भी आरोप है। बाद में शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

नानकारी निवासी युवती के मुताबिक, वर्ष 2017 में एक प्रकरण की शिकायत करने कल्याणपुर थाने गई थी। वहां रावतपुर के गणेशनगर निवासी आसिफ अंसारी से मुलाकात हुई। तब आसिफ ने अपना नाम लल्ला बताया था। बाद में दोनों में दोस्ती बढ़ गई। आरोप है कि आसिफ ने शादी का झांसा देकर शोषण करना शुरू कर दिया। पांच लाख रुपये भी लिए। अपाचे खरीदने के लिए रुपये लिए। फर्जी आरसी बनवा कर भेजी। बता दें कि आसिफ जिस अस्पताल का सह संचालक है उसका संचालक नंद किशोर किडनी कांड में जेल जा चुका है। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि आसिफ अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें