फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: सीओ पर भाजपा नेता की पिटाई का आरोप, ये है पूरा मामला

Tue, 19 Jan 2021 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
संडीला कोतवाली में मौजूद विधायक राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मारपीट में घायल होने के बाद लखनऊ में मौत हो जाने के मामले ने मंगलवार शाम को तूल पकड़ लिया। लखनऊ से मृतक के परिजनों के साथ शव लेकर गांव जा रहे भाजपा के संडीला ग्रामीण मंडल के महामंत्री और सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


सीओ पर पिटाई कर कार में बंद कर देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर संडीला कोतवाली में दी गई है। खबर लिखे जाने तक भाजपा विधायक समेत कई प्रमुख नेता कोतवाली में डटे हुए हैं। संडीला ग्रामीण मंडल के भाजपा के महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने संडीला कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह बूथ अध्यक्ष रामचंद्र की हत्या होने के बाद उनके शव के साथ आ रहा था।

इसी दौरान सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव और कोतवाल संडीला पुलिस बल के साथ हरदोई-लखनऊ रोड पर नारायणपुर तिराहे के पास आ गए। आरोप है कि सीओ ने भाजपा के मंडल महामंत्री विजय प्रताप सिंह को भीड़ के बीच से खींचकर जमकर पीटा।
विज्ञापन


विजय के मुंह से खून निकलने लगा और एक दांत भी टूट गया। इसके बाद उसे घसीटकर कार में बंद कर दिया। डेढ़ घंटे तक कार में बंद रखने के कारण विजय का दम घुटने लगा। उसकी चीख सुनकर ग्रामीणों ने सीओ से कहकर उसे बाहर निकलवाया।

घटना की तहरीर लेकर विजय प्रताप, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, सिद्धप्रताप मौर्या और संजय सिंह, नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी के साथ कोतवाली पहुंचे। खबर लिखे जाने तक सभी लोग संडीला कोतवाली में ही मौजूद थे। एसपी अनुराग वत्स ने पूरे मामले पर कहा कि घटना संज्ञान में आई है। पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में सीओ दोषी मिले तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें