फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय से सीएमएस को जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। ड्यूटी से नदारद रहने व अभद्रता करने वाले वार्ड ब्वॉय से सीएमएस ने जान का खतरा बताया है। उन्होंने मामले मेें कार्रवाई के लिए डीएम व एसपी को पत्र भेजा है। हालांकि बुधवार को डीएम ने वार्ड ब्वॉय के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल अकबरपुर के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने डीएम जेपी सिंह व एसपी केके चौधरी को भेजे पत्र मेें बताया कि वार्ड ब्वॉय रजनीश शुक्ला के लगातार 15 दिनों तक अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन जवाब नहीं दिया।
बीती 17 मई को उक्त वार्ड ब्वॉय उनके कक्ष में आया और अभद्र व्यवहार किया। सिस्टर सुजाता मसीह ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। आरोप लगाया कि वार्ड ब्वॉय उनके ऊपर वेतन जारी करने का दबाव बना रहा है। जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें