फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबब्बर के इस सवाल पर सीएमएस को छूटा पसीना, कई बार हड़बड़ाए

Wed, 06 Sep 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फर्रुखाबाद कांड मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने लोहिया अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीएएस से सवाल किए तो उन्हें पसीना छूटने लगा। इसके बाद राजबब्बर ने कहा...
विज्ञापन




 
 

फर्रुखाबाद में पीड़ितों के परिजनों से मिलते राजबब्बर
अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके हालचाल लेते हुए जब राज बब्बर ने बच्चों की मौत के मामले में सीएमएस से जानकारी मांगी तो वह पसीना-पसीना हो गए। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह परेशान न हों, यह गलती तो प्रदेश सरकार की है।

मरीजों से पूछे हालचाल, एसएनसीयू वार्ड भी देखा
मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष ने जनरल वार्ड एफ-वन में भर्ती मरीज रामू निवासी गिरधरपुर हरदोई से दवा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दवा और उपचार ठीक मिल रहा है। इसके बाद वह बच्चों के एसएनसीयू वार्ड में गए और बाहर से ही यहां तैनात चिकित्सीय स्टाफ से लेकर बच्चों के उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पीडियाट्रिक वार्ड एफ-13 में जाकर मरीजों से हालचाल लिए।

 
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सक ही नहीं हैं तो बच्चों का इलाज कैसे

फर्रुखाबादम में मरीजों का हाल लेने पहुंचे राज बब्बर व लुईस खुर्शिद
सीएमएस कक्ष में प्रदेश अध्यक्ष ने सीएमएस डॉ. अखिलेश अग्रवाल से बच्चों की मौत के बारे में विस्तार से जानकारी देने को कहा। जानकारी देने के दौरान सीएमएस कई बार हड़बड़ाए। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह उनकी गलती नहीं है। जब अस्पताल में चिकित्सक ही नहीं हैं तो बच्चों का इलाज कैसे हो।

एसएनसीयू में चार डॉक्टरों की जरूरत है और एक ही चिकित्सक मौजूद है तो अव्यवस्था होना लाजिमी है। प्रदेश सरकार इस मामले में लीपापोती का इंतजाम करने में लगी है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि इस मामले से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। कांग्रेस के सक्रिय होने के बाद ही सरकार ने जांच के लिए लखनऊ से टीम भेजी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें