फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी जल्द करेंगे गंगा एक्सप्रेस वे की घोषणा, इन जिलों को मिलेगा फायदा

Sat, 28 Sep 2019 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस वे की घोषणा शीघ्र ही मुख्यमंत्री करने वाले हैं। फर्रुखाबाद इसमें शामिल है या नहीं, इस पर औद्योगिक मंत्री ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश की योगी सरकार में उत्तर प्रदेश को असली स्वरूप मिलेगा।
विज्ञापन


सबसे अच्छे खेेती के साधन हैं, इससे प्रगति की राह आसान होगी। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर जो प्रधानमंत्री ने प्रदेश को दिया। इससे प्रदेश में इंडस्ट्रीज के बहुत से महत्वपूर्ण आयाम हैं। बिजली दरें बढ़ाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब 24 घंटे बिजली दी जा रही है।

अब किसान को खेत में पानी लगाने को रात में जागना नहीं पड़ रहा है। दिन में ही निर्धारित समय तक बिजली मिल रही है। अगले दो वर्ष में गांव में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। एक्सप्रेस वे की दुर्घटनाओं से संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


लोगों को भी निर्धारित स्पीड से वाहन चलाकर सहयोग करने की जरूरत है। ओवरलोडिंग और मानकों पर सख्ती की जाएगी। पुलिस पेट्रोलिंग भी लगातार हो रही है। एक्सप्रेस वे के किनारे वाहन रोकने पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें