फतेहपुर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिले के दो प्रदेश टॉपर समेत 21 मेधावियों को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी रविवार को सम्मानित करेंगे। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने मेधावियों की बस को लखनऊ के लिए हरीझंडी दिखाकर राजकीय इंटर कालेज से रवाना किया। मेधावियों के साथ उनके अभिभावक और कालेज के प्रधानाचार्य भी भेजे गए हैं।
इंटरमीडिएट की प्रदेश टॉपटेन सूची में शामिल जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर की छात्रा दीक्षा और हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में शामिल कृष्णा इंटर कालेज फिरोजपुर की छात्रा प्रज्ञा देवी को सीएम एक-एक लाख की चेक के साथ प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेंगे।
इनके अलावा हाईस्कूल की जिले की टॉपटेन सूची में शामिल सुंदरमती बालिका इंटर कालेज राधानगर की छात्रा प्रियाली सिंह, शालू देवी, कृष्णा इंटर कालेज फिरोजपुर की छात्रा कल्याणी देवी, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम की छात्रा कृष्णा देवी, शालिनी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड की छात्रा नेहा, विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज जहानाबाद की छात्रा अंकिता और छात्र शगुन सिंह, पतंजलि विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिहरगंज के छात्र आदर्श सिंह परिहार शामिल हैं।
इंटरमीडिएट के जिले की टॉपटेन सूची में शामिल सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम के छात्र ऋषि कुमार, सुंदरमती बालिका इंटर कालेज राधानगर की छात्रा जाह्नवी, लक्ष्मी देवी, विकास विद्या मंदिर जहानाबाद के छात्र जनार्दन, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शहजादपुर खागा की छात्रा अंजू सिंह, कल्पना देवी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बिंदकी के छात्र संजय गुप्ता, राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा अंकिता द्विवेदी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड के छात्र अनुज शर्मा, आशा सिंह बालिका इंटर कालेज खागा की छात्रा दीपिका सिंह हैं। जिले की टापटेन सूची के मेधावियों को सीएम 21-21 हजार की चेक और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेंगे। मेधावी डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह की