यूपी में विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा जल्द ही कांग्रेस सहित अन्य दलों को तगड़ा झटका देते हुए एक बड़ा दांव खेल सकती है। उपचुनाव के लिए सभी दलों ने चुनावी मैदान में जंग की तैयारी कर ली है। ऐसे में अब भाजपा को 60 से अधिक दावेदाराें में से किसी एक को उत्तर प्रदेश की गोविंद नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करना है।
गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा 29 सितंबर को अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। इसी दिन नवरात्र का पहला दिन है। 30 सितंबर को प्रत्याशियों के नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा शुभ मुहूर्त के इंतजार में है, फिलहाल पितृ पक्ष होने की वजह से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पा रही है।