फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड: सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- SIT की रिपोर्ट मिलते ही CBI को सौंपा केस

Fri, 13 Apr 2018 10:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का
विज्ञापन
उन्नाव गैंगरेप कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुप्पी तोड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चित्रकूट में बयान दिया है। सीएम योगी का कहना है कि एसआईटी की रिपोर्ट मिलते ही हमने दोषी अफसरों पर कार्रवाई करते हुए उन्नाव मामला सीबीआई को रेफर कर दिया है। सीबीआइ ने शायद विधायक को कल रात में गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन


गैंगरेप के आरोपी उन्नाव BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उनके लखनऊ इंदिरानगर स्थित आवास से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पॉस्को एक्ट के तहत विधायक पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी विधायक को सीबीआई कोर्ट में सुबह 11 बजे पेश कर सकती है।

सीबीआई की लखनऊ इकाई ने गुरुवार देर रात आरोपी विधायक सेंगर के खिलाफ तीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस की सुनवाई पूरी कर ली थी, जिस पर फैसला आज दोपहर 2.00 बजे सुनाया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक के खिलाफ एसआईटी द्वारा दर्ज कराए गए रेप केस के साथ ही विधायक के भाई अतुल सिंह द्वारा पीड़िता के पिता के साथ मारपीट और जेल में उनकी मौत का मामला शामिल है। सीबीआई एसपी राघवेंद्र वत्स ने यूपी पुलिस से संबंधित कागजात ले लिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें