फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश देते हुए कही ये स्पष्ट बातें

Wed, 04 Jul 2018 04:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- मुख्यमंत्री ने कहा, सीईटीपी संचालन की कार्ययोजना ठीक से बनाएं, कोई प्रदूषण की चपेट में न आए
- जाजमऊ से टेनरी हटाने की मंशा नहीं, सिर्फ गंगा को प्रदूषण से बचाने की कार्ययोजना बना रहे
- रमईपुर मेगा लेदर क्लस्टर में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार, इस अवसर का लाभ उठाएं
विज्ञापन
1 of 7
कानपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योग जगत को स्पष्ट संदेश दिया है कि पर्यावरणीय मानक हर हाल में अपनाने होंगे। इसके लिए सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन

2 of 7
कानपुर में सीएम योगी
शहर के चमड़ा उद्योग को प्रदूषण की मार से बचाने के लिए भी सरकार प्रयास कर रही है। कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) की समस्या को देखते हुए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
कानपुर में सीएम योगी
सीएम ने कहा कि अब जिम्मेदारी अफसरों की है कि वे इसके संचालन की कार्ययोजना ठीक से बनाएं। एक भी व्यक्ति प्रदूषण की चपेट में नहीं आना चाहिए। चमड़ा उद्योग के 40 साल के इतिहास में मंगलवार को यह पहला मौका था, जब प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री उनके बीच था। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी चमड़ा उद्योग को मिले 2600 करोड़ के स्पेशल पैकेज की लांचिंग के मौके पर रूमा स्थित एलन हाउस पब्लिक स्कूल पहुुंचे थे।
 

4 of 7
कानपुर में सीएम योगी
चमड़ा उद्यमियों और टेनरी संचालकों से उन्होंने कहा कि इस पैकेज का सबसे ज्यादा लाभ कानपुर और यूपी के उद्यमियों को मिलेगा। नीतिगत तरीके से चले तो उनका भविष्य बेहतर है। जाजमऊ से टेनरी हटाने की उनकी कोई मंशा नहीं है। बस इतना चाह रहे कि गंगा मइया में दूषित जल नहीं गिरने देना है। टेनरी संचालकों और एनजीटी के बीच लंबे समय से वाद चल रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
कानपुर में सीएम योगी
प्रदेश सरकार को एनजीटी के निर्देशों पर काम करना होगा। एनजीटी सख्ती बरते उससे पहले ही हम सभी को मिल बैठकर इससे निपटने के प्रयास तलाशने होंगे। प्रदेश सरकार गंगा मइया और जल को दूषित होने से बचाने की कार्ययोजना बना रही है। रमईपुर मेगा लेदर क्लस्टर इसी कार्ययोजना का हिस्सा है। सरकार यहां सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
कानपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
टेनरी संचालकों और चमड़ा कारोबारियों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। जाजमऊ में हमेशा प्रदूषण की मार का संकट बना रहेगा। जगह-जगह बनवा रहे सीईटीपी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि नदी संस्कृति का प्रतीक है। इसे बचाने के लिए प्रदेश सरकार जगह- जगह सीईटीपी संचालन की कार्ययोजना तैयार कर रही है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कानपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गंगा को दूषित करने का दाग धोने के लिए सीईटीपी संचालन के लिए 17 करोड़ रुपये दिए हैं। नदी, पानी, हवा को प्रदूषण से बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की होनी चाहिए। यह सिर्फ सरकार का ही काम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें