फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले, नॉन कोविड रोगियों पर भी ध्यान दें, निर्देश के बाद इमरजेंसी में बनाए गए गोले

Fri, 29 May 2020 02:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाॅक्टरों से कहा है कि कोरोना रोगियों के साथ ही नॉन कोविड रोगियों पर भी ध्यान दें और उन्हें अच्छा उपचार दें। उनकी अनदेखी न करें। रोगियों को सुपाच्य, स्वादिष्ट और सात्विक भोजन दें।
विज्ञापन


इमरजेंसी में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग में कहा कि डाक्टर रोगियों से सहानुभूति पूर्वक बात करें। सीनियरों के बराबर राउंड लेने, सफाई, आक्सीजन की सप्लाई अबाध रखने के निर्देश दिए।

आपरेशन थिएटर चालू करने के लिए कहा। वीडियो कॉंफ्रेंसिंग खत्म होने के बाद हैलट इमरजेंसी में गोले बनवाए गए। न्यूरो साइंसेस कोविड अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. जीडी यादव ने अस्पताल का राउंड लिया। वीडियो कॉंफ्रेंसिंग में प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी, सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला, एसीएमओ डॉ. एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें