चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चित्रकूट के भरतकूप गोंडा पहुंचे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गदगद नजर आए। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से यह क्षेत्र विकास के उच्च शिखर पर पहुुंचेगा।
विज्ञापन
2 of 5
चित्रकूट में पीएम मोदी एवं सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही डिफेंस कॉरीडोर की स्थापना से बुंदेलखंड में बनने वाली तोप दुश्मनों का सीना छलनी करेगी। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से अयोध्या राम मंदिर निर्माण की राह देख रहा था, जो अब संभव हो पाया है। पहली बार किसान, युवा, महिलाएं देश के विकास के एजेंडे से खुद को जोड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
चित्रकूट में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने जातिवाद, दबंगई के बल पर पूरे बुंदेलखंड को बर्बाद कर रखा था। बताया कि प्रधानमंत्री इससे पहले बुंदेलखंड की धरती पर पुलवामा हमले के जवाब में एयर स्ट्राइक करने से पहले आए थे। अब दूसरी बार यहां विकास की गंगा बहाने आए हैं।
4 of 5
पीएम मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि अभी तक पानी के लिए तरस रहे बुंदेलखंड में हर घर नल योजना शुरू हो रही है। लघु और सीमांत किसानों के दायरे को कम करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। बताया कि इस योजना के एक साल पूरा होने के साथ ही प्रदेश के किसानों के खाते में 11 हजार किसानों के खाते में पहुंच चुका है।
चित्रकूट में पीएम मोदी के साथ सीएम योगी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि बुंदेलखंड के लोग पहले विकास की बात सोच नहीं पाते थे, अब उन्हें विकास पथ पर दौड़ने के लिए एक्सप्रेस-वे दिया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।