फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाेकसभा चुुनाव 2019: कल बांदा-फतेहपुर में गरजेंगे सीएम योगी, निशाने पर होंगे माया-अखिलेश और कांग्रेस

Thu, 02 May 2019 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को बहुमत दिलाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में जमकर जनसभाएं कर रहे हैं। इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बांदा और फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा में बबेरू में जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के मैदान में 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद फतेहपुर जनपद के खागा में दोपहर 12.30 बजे शुकदेव इंटर कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार कोलोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में खागा के शुकदेव इंटर कालेज मैदान में दोपहर साढ़े बारह बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल का गुरुवार दोपहर एसडीएम व सीओ के साथ भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने जायजा लिया।

हैलीपैड से सभा स्थल तक का मैप तैयार किया गया। मंच पर करीब 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। एसडीएम राहुल राज कश्यप व सीओ अंशुमान मिश्रा ने हैलीपैड से लेकर मंच तक की सुरक्षा व्यवस्था देखी। करीब तीन हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। एसडीएम ने बताया कि मंच के चारों ओर सुरक्षा के जवान तैनात रहेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें