शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ इटावा दौरे पर आए थे। इस दौरान बीआर अंबेडकर हॉस्पिटल की ओर अचानक उनका काफिला मुड़़ गया। सीएम योगी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। सीएम को डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। हॉस्पिटल में सीएम योगी ने मरीजों से बातचीत की। कुछ मरीजों ने डॉक्टरों के देर से आने की शिकायत की जिसपर सीएम ने चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिकल स्टाफ को अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी गरीब मरीज वंचित न रहने पाए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सपा के गढ़ इटावा पहुंचे थे। यहां उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया। सीएम योगी 655 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। शुक्रवार को पौने दस बजे अपने एक दिनी दौरे पर इटावा पहुंचे।मुख्यमंत्री योगी का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इसके बाद सिंचाई भवन के गेस्ट हाउस में सीएम ने भाजपा सांसद विधायक व पदाधिकारियो के साथ बैठक की।जहाँ पर मीडिया के जाने पर लगाई रोक।इसके बाद सीएम नुमाइश पंडाल में 655 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।