फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा, सपा-कांग्रेस ने चौपट किया उद्योगनगरी कानपुर का स्वरूप, हम लाएंगे सुधारः CM योगी आदित्यनाथ

Wed, 15 Nov 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर में पिछली सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। सीएम योगी ने कहा कि बसपा, सपा-कांग्रेस ने उद्योगनगरी कानपुर का स्वरूप चौपट किया है। कानपुर का औद्योगिक रुतबा वापस लाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। इसी वजह से शहर से दो उद्योग मंत्री दिए गए हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

सीएम बोले नई नीतियां लागू होंगी

सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर शहर के बंद होते उद्योगों और बेरोजगारी की समस्या की बात छेड़कर कानपुर की दुखती रग पर हाथ रखने का प्रयास किया। माहौल भले ही चुनावी हो लेकिन उन्होंने भरोसा दिया कि वे और उनकी सरकार शहर का औद्योगिक रुतबा वापस लाने के लिए काम कर रही है। बहुत जल्द ही इस शहर में औद्योगिक अनुकूलता वाला माहौल दिखेगा। नई नीतियां लागू होंगी। बाहरी निवेश लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वे बुधवार को यहां के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।   
विज्ञापन

धीरे धीरे यहां अपराधीकरण हावी हुआ

सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने यहां के औद्योगिक स्वरूप को नष्ट करने का आरोप सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों पर मढ़ा। उन्होंने कहाकि इन तीनों सरकारों की लूटखसोट और उद्योग व व्यापार विरोधी नीतियों की वजह से न सिर्फ कानपुर, बल्कि समूचे प्रदेश का औद्योगिक स्वरूप खत्म हो गया है। लंबे इंतजार के बाद केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। अब वह दौर शुरू होगा जब इस शहर का उद्योग और व्यापार फले-फूलेगा। उन्होंने याद दिलाया कि एक वह दौर था जब कानपुर की पहचान देश के औद्योगिक नगर के रूप में थी। यह शहर कई प्रदेशों के लोगों के रोजगार का केंद्र था। धीरे धीरे यहां अपराधीकरण हावी हुआ। सरकारी लूटखसोट और अपराधियों के बोलबाले की वजह से उद्यमियों ने यहां से पलायन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें