फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएम को काला झंडा दिखाने की फिराक में थे सपाई, पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेसी नजरबंद

Sat, 07 Dec 2019 05:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने के फिराक में पहुंचे सपा विधायक समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही उन्नाव कांड को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे कांग्रेसियों को भी पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


जिससे सपा व कांग्रेस नेताओं में खासा रोष व्याप्त है। बताते चले कि शनिवार को मुख्यमंत्री कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे। इसी के चलते सपा नेताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और उन्नाव दुष्कर्म कांड पर मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की रणनीति बनाई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और सपाइयों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें