सीएम योगी आदित्यनाथ आज यूपी के हरदोई जिले में मुख्यमंत्री ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे। यहां वह
279 ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही खुले में शौच मुक्त अभियान को बढ़ावा देने के लिए 6 ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी करेंगे।
सीएम यहां 37 करोड़ के विकास कार्यों की योजना का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान राज्य सभा सदस्य अशोक बाजपेई, पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, मंत्री अनिल राजभर, राघवेंद्र सिंह समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे।