कानपुर देहात के मैथा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक
अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कसौली विधूना से योगेंद्र अपने घर से कानपुर के लिए आज सुबह 5 बजे ममता और गुड्डी देवी को लेकर निकले ही थे कि 6 बजे बैरी असई मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर बड़ी खाई में जा गिरी। जिससे ममता और गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई और योगेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।
मौके वारदात पर खड़े राहगीरों और बैरी गांव के लोगों ने बताया कि ये हादसा योगेंद्र को नींद की झपकी लगने के कारण हुआ है।