फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सुरक्षा पर सीएम योगी का ‘बड़ा एक्शन’, समीक्षा बैठक के दौरान किया ये ऐलान 

Sun, 21 May 2017 08:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे सीएम योगी
विज्ञापन
सीएम योगी ने गंगा सुरक्षा को लेकर ‘बड़ा एक्शन’ लिया है। कानपुर में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इसके किनारे से टेनरियां हटाई जाएंगी। प्रदेश सरकार इनकी शिफ्टिंग पर काम कर रही है। शनिवार को कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) के कैलाश सभागार में भाजपा जनप्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गंगा की निर्मलता और शुद्घता को लेकर गंभीर हैं। इसके लिए प्रयास जारी हैं। सीएम ने बताया कि टेनरियों को लेकर पिछले काफी समय से बहुत योजनाएं बन चुकी हैं। धीरे धीरे इस सिस्टम पर काम हो रहा है कि इन्हें दूसरी जगह स्थापित करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि टेनरियों की शिफ्टिंग से गंगा में प्रदूषण की समस्या दूर हो जाएगी और टेनरियों की भी चमड़ा उत्पादन में आने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी। बार बार जांच पड़ताल से टेनरियों का काम भी प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन

विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं बताईं

सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि प्रदेश सरकार गंगा और उसके किनारे बने घाटों को सुंदर बनाने की योजना पर काम कर रही है। गंगा किनारे रहने वाले जनप्रतिनिधियों और पार्टी के लोगों को इसके लिए काम करना होगा। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने शहर की सीवर व्यवस्था, नालों की स्थिति और जल निकासी की समस्या दूर कराने को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया। सभी पार्टी विधायकों ने भी अपने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं संबंधी पत्र भी सौंपा।

वर्तमान स्थिति

सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
-कानपुर में 400 और उन्नाव में 300 टेनरियां गंगा किनारे हैं
-नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल में भी टेनरियों को लेकर चल रही सुनवाई
-गंगा में 11 बड़े नाले सीधे गिरते हैं
-केंद्र सरकार गंगा किनारे टेनरियों के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को 13 हजार करोड़ जारी कर चुकी है
विज्ञापन

सीएम का निर्देश, सड़कों को करें जाम मुक्त

केडीए पहुंचे सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
कानपुर शहर की सड़कों को योजना बनाकर जाम मुक्त कराएं। ट्रैफिक जाम शहरों की सबसे बड़ी समस्या है। इसकी सबसे बड़ी वजह सड़क किनारे अतिक्रमण है। इन्हें हटाने के लिए अभियान चलाएं। हालांकि सड़कों से जिसे हटा रहे हैं, उसे पहले कहीं बसाने की व्यवस्था भी करें। नहीं तो वह हटाने के बाद फिर सड़क पर कब्जा कर लेगा। यह निर्देश शनिवार को सीएम योगी आदित्य नाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। सीएम ने कहा कि शहर में जगह-जगह वेडिंग जोन बनाए जाएं। सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारी व्यापार मंडलों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। सीएम ने इससे संबंधित प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस संबंध में नवनियुक्त केडीए वीसी के. विजेंद्र पांड्या ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप शहर में वेडिंग जोन बनाने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें