एंटी रोमियो ऑपरेशन की धमक ने पूरे यूपी में जबरदस्त खलबली मचा दी है। हर किसी की जुबान से निकल 'यूपी पुलिस' और "एंटी रोमियो ऑपरेशन' जैसे शब्द सुने जा रहे है।
लड़कियां और महिलाएं योगी सरकार की तरीफ करते नहीं थक रही। अधिकतर ने कहा योगी राज में मनचलों की शामत आ गई है। अब कोई किसी बहन या बेटी को छेड़ कर दिखाए। फौरन कार्रवाई होगी। यूपी पुलिस की भी बखूबी अपना काम कर रही है। पिछली सरकार में सरकार और प्रशासन सुस्त था लेकिन इस सरकार में पहले दिन से ही चुस्ति दिखाई दे रही है।
महोबा जिले में हालात ये है कि हर रोज स्कूल और शाम को कोचिंग के समय पुलिस सादा वर्दी में घूम रही है। सूबे के मुखिया के आदेश पर जिले में चलाए जा रहे एंटी रोमियो ऑपरेशन से मनचले दहशत में है। अब मनचलों ने भी कालेजों और कोचिंग सेंटरों से किनारा कर लिया है। शनिवार को चलाए गए ऑपरेशन में चार लोग ही पुलिस की गिरफ्त में आए। पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
कुलपहाड़ के कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय के नेतृत्व में कस्बे के जनतंत्र इंटर कालेज, जीवी इस्लामिया इंटर कालेज और राजकीय बालिका विद्यालय और कोचिंग सेंटरों के आसपास पुलिस द्वारा चलाए गए आपरेशन में चार युवक घूमते नजर आए। जिन्हें पुलिस ने पकड़ने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।