फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फर्रुखाबाद जिला अस्पताल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, जिला-प्रशासन में इस कदर मची खलबली

Sun, 22 Jul 2018 05:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकारी अस्पताल के औचक निरीक्षण से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। जिले का सबसे बड़ा अस्पताल राम मनोहर लोहिया अधिकारियों के गले की फांस बन गया है। जिलाधिकारी समेत आला अधिकारी लगातार इसका निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने खामियां मिलने पर लोहिया के स्टाफ व सीएमओ को खरीखोटी भी सुनाई थी। दो दिन में एडीएम भी चार बार लोहिया अस्पताल आकर व्यवस्थाओं को परख चुके हैं। 
विज्ञापन


रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। यही निरीक्षण डीएम सहित जिले के आला अधिकारियों के लिए गले की फांस बना रहा। इसी वजह से चार दिन में जिलाधिकारी मोनिका रानी दो बार लोहिया अस्पताल का निरीक्षण कर चुकी थीं। सीएम के निरीक्षण से लोहिया अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों में भय साफ-साफ देखने को मिला। वहीं कुछ मरीजों ने दवाईयां समय पर न मिलने और डॉक्टरों के देरी से आने की बात कही। जिसपर सीएम योगी ने चिकित्सा अधीक्षक को व्यवस्था सखत करने के निर्देश दिए। 

डीएम व सीएमओ पर हो चुकी है कार्रवाई
एक साल पहले लोहिया अस्पताल में 49 बच्चों की मौत का मामला सामने आया था। उस समय इसकी गाज तत्कालीन सीएमओ और जिलाधिकारी पर गिरी थी। दोनों का ही यहां से तबादला हो गया था।
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में सीएम योगी
फर्रुखाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर रविवार को सुबह 9.30 बजे के करीब पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा। पूरे दिन प्रशासन सीएम की अगवानी के व्यवस्था में लगा रहा। सीएम की जनसभा के लिए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया था। यहां उन्होंने करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।  


 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें