कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कानपुर के होटल लैंडमार्क पहुंच चुके हैं। यहीं पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से जुड़े पार्टी के करीब 80 पदाधिकारियों, विधायकों और लोकसभा संचालन समिति के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में इस क्षेत्र की 10 लोकसभा सीटों के लिए चक्रव्यूह की रचना की जाएगी। बैठक रात के दो से तीन बजे तक चलेगी। इस दौरान सभी लोकसभा क्षेत्रों से आने वाले विधायकों को भी टास्क दिए जाने की योजना है।