फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कल होंगे कानपुर शहर में, ट्रैफिक सिस्टम का करेंगे संचालन

Mon, 04 Jun 2018 05:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम याेगी अादित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर शहर में कल कई योजनाओं का शुभारंभ करने और कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। इसको लेकर कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। 5 जून को सुबह 10:30 से मुख्यमंत्री के शहर में रहने तक डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि निर्धारित रूट से ही लोग जाएं। रोक के बावजूद किसी ने घुसने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


टाटमिल चौराहा
अफीमकोठी जीटी रोड, घंटाघर और नयापुल बाबूपुरवा की ओर से आने वाला यातायात टाटमिल चौराहे से सीओडी पुल और रामादेवी की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात टाटमिल चौराहे से नयापुल बाबूपुरवा होकर अपने गंतव्य को जाएगा।

कैंट हॉस्पिटल तिराहा (शिव नारायण टंडन सेतु)
राकेट तिराहा से रेलबाजार होकर जीटी रोड की ओर आने वाला यातायात कैंट हॉस्पिटल तिराहे से आगे नहीं जा सकेगा। यह यातायात हॉस्पिटल तिराहे से फेथफुलगंज, रेलवे स्टेशन मार्ग और शिव नारायण टंडन सेतु से उतरकर बायें मुड़कर पैराशूट होते हुए अपने गंतव्य को जाएगा।
विज्ञापन


पीएसी मोड़ तिराहा
रामादेवी की ओर से टाटमिल की तरफ आने वाला यातायात मनोज इंटरनेशनल होटल (पीएसी मोड़) से आगे नहीं जा सकेगा। यह यातायात मनोज इंटरनेशनल होटल से बायें मुड़कर श्याम नगर बाईपास से यशोदा नगर होते हुए टाटमिल की ओर जा सकेगा। इसके साथ ही पैराशूट, कैंट एरिया और माल रोड से जाने वाला यातायात सीओडी पुल से उतरकर दाहिने मुड़कर पैराशूट तिराहे से होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

पैराशूट तिराहा (श्री हनुमान मंदिर)
मनोज इंटरनेशनल होटल एवं सुजातगंज की ओर से आने वाला यातायात पैराशूट तिराहे से टाटमिल चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पैराशूट तिराहे से होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें