चित्रकूट में छठवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। महोत्सव में सनी देवोल, मनीषा कोइराला, भाग्यश्री समेत दर्जनों फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। इसके अलावा बुंदेलखंड में निर्मित एक सैकड़ा से अधिक फिल्में टपरा टाकीज में प्रदर्शित की जायेंगीं।
किसान बिल, महिला एवं बाल विकास पर केंद्रित कार्यक्र्तम होंगे। जेम्स बांड की भूमिका निभाने वाले जॉन कैमरी समेत देश के दिवंगत फिल्म अभिनेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पुस्तकों का विमोचन होगा साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्र्तम शमां बांधेंगे। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के यूपी बुंदेलखंड संयोजक बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि आयोजन 17 से 23 दिसंबर तक खजुराहो में किया जाएगा।
यह आयोजन कोविड के कारण मुख्य मंच व टपरा टॉकीज के अलावा वर्चुअल प्लेटफार्म पर भी आयोजित किया जाएगा। मास्क के बिना किसी को आयोजन में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।मास्क का वितरण होगा और कोविड नियमों का बखूबी पालन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि फिल्म महोत्सव में वेन्सजुएला, मोरक्को, ईरान, अर्जेंटीना समेत 6 देशों के राजदूत मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा जावेद जाफरी, पंकज धीर, नितिन भारद्वाज, अनीता राज, पूनम ढिल्लो, भाग्यश्री, मनीषा कोइराला और सनी देओल समेंत दर्जनों फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के परिकल्पक संयोजक और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने युद्धस्तर पर आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं । 10 दिसम्बर तक फिल्मों का संग्रह किया जाएगा। बाद में बुंदेलखंडी कलाकारों द्वारा निर्मित यह फिल्में टपरा टाकीज और वर्चुअल प्लेटफार्म में प्रसारित की जायेंगीं। प्रथमए द्वितीय और तृतीय फिल्मों को पुरष्कृत भी किया जाएगा।