फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किसानों से किया वादा तो सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

Fri, 24 Nov 2017 08:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन
गुरुवार को फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ओर आलू किसानों को संरक्षण देने के लिए उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनवाने की बात कही तो सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन





 

अध्यक्ष व पार्षद जीतेंगे तो समस्याओं का निश्चित समाधान होगा

चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों की व्यवस्था को नरकीय बनाने वाले दल  पहले ही चुनाव को हारा हुआ मान रहे है। यही वजह है कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रचार प्रसार से पहले ही खुद को अलग कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष व पार्षद जीतेंगे तो समस्याओं का निश्चित समाधान होगा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्रुखाबाद जिले के 70 हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला है।


 
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में 17 से 18 घंटे बिजली दे रही है भाजपा सरकार

सीएम योगी
भाजपा सरकार प्रत्येक जिला मुख्यालय को 23 से 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 19 से 20 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 17 से 18 घंटे बिजली दे रही है। मुफ्त कनेक्शन, एलईडी लाइट के जरिए शहर से लेकर गांव तक को चमकाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष व सभासद पदों के प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र संदीप सिंह ने भी संबोधित किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें