फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: कोठरी ढही, मलबे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत

Thu, 13 Aug 2020 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के चौडगरा में कच्ची कोठरी ढहने से मंगलवार रात एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में दो बकरों की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजस्व टीम ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन


परिवार को आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव निवासी मोहम्मद यूसुफ की पत्नी कमरून निशा (60) घर की कोठरी में सो रहीं थीं। अन्य परिजन बाहर छप्पर के नीचे सोए थे।

पति यूसुफ ने बताया कि रात करीब दो बजे कोठरी भरभरा कर ढह गई। ढहने की आवाज से उनकी नींद खुली। वह लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर पत्नी को बाहर निकाला और गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


महिला का पति और बेटे मेराज अहमद, एजाज अहमद मजदूरी करते हैं। मो. यूसुफ ने बताया कि उन लोगों ने कई बार प्रधान से कालोनी दिलाने की मांग की लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। प्रधान मो. शमीम अहमद ने बताया कि आर्थिक सामाजिक गणना में परिवार के सदस्यों का नाम नहीं है।

इसी वजह से कालोनी का लाभ परिवार को नहीं मिल सका है। सूचना पर थानेदार अनूप सिंह व नायब तहसीलदार सिद्घार्थ, कानूनगो  सोनेलाल, लेखपाल विमल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने बताया कि परिवार की आर्थिक सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है। अफसरों को मामले की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें