शुक्लागंज। निरीक्षण में गंगाघाट परिसर में बना रैन बसेरा खाली मिला। परिसर में गंदगी देख नाराज एसडीएम ने पालिका कर्मियों को पालिका कर्मियों को सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम सदर अक्षत वर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि भीषण ठंड के बावजूद रैन बसेरा बंद है। जिस पर उन्होंने बुधवार दोपहर बाद औचक निरीक्षण किया। जहां रैन बसेरा खुला पाया। लेकिन वह खाली था। जबकि रैन बसेरा में ठहरने की उचित व्यवस्था है। जानकारी पर उन्होंने जरूरतमंदों को जागरूक करने के लिए कहा। ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके। जेई नगर पालिका नागेंद्र कुमार को मौखिक रूप से कहा गया है।
..................