फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसीबत की घड़ी' में ये घड़ी करेगी बड़ा काम, जाने क्या है खास बात

Mon, 11 Sep 2017 02:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
अब मुसीबत की घड़ी में आप घड़ी का बटन दबाकर खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। इससे आप अपने परिजनों को ही नहीं बल्कि पुलिस को भी सूचना दे सकते हैं। इतना ही नहीं इसके और भी फायदे हैं जो आपके लिए मददगार हो सकते हैं...
विज्ञापन



यूनाइटेड पब्लिक स्कूल,कानपुर में रविवार को आईआईटी खड़गपुर के रैंकेथॉन टीम की तरफ से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को कई तरह के डिवाइस दिखाए गए। आईआईटीयंस ने स्टूडेंटों को पैनिक बटन के बारे में बताया। यह बटन घड़ी में लगा होगा। मुसीबत के दौरान अगर कोई इस बटन को दबाता है तो इसकी जानकारी पुलिस और संबंधित व्यक्ति के परिजनों को मिल जाएगी। बटन में जीपीएस, माइक्रो कंट्रोलर और रिकार्डर भी होगा। इससे पुलिस व व्यक्ति के परिजनों को उसकी लोकेशन भी मिल जाएगी।


रिकार्डर के जरिए शुरूआती तीस सेकेंड का एक ऑडियो भी अपने आप पुलिस तक पहुंच जाएगा। इसके लिए प्रत्येक थाने में रैंकेथॉन सर्वर का सेटअप लगा होना चाहिए। इसमें साइरन डिवाइस और गूगल सेटअप होगा। इसके अलावा आईआईटीयंस ने रैंकेथॉन वाटर सेविंग रोबोट, रैंकेथॉन फायर सेफ्टी एंड लाइट ऑटोमेशन डिवाइस, रैंकेथॉन डिसेबल्ड पर्सन रोबोट को भी प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें