फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के खौफ से खुद ही संभाली सफाई की कमान

Wed, 28 Oct 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर के केशवपुरम आवास विकास में डेंगू के प्रकोप के बीच लोगों ने मंगलवार को खुद सफाई की कमान संभाल ली। सड़कों, गलियों को साफ करने के साथ नालियों में केरोसिन, जला मोबिल आयल डाला। बुजुर्गों ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव ने कहा कि कल्याणपुर इलाके में लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है। कुछ जगहों पर टीम नहीं पहुंच पाई होगी।

लोगों को शहरी मलेरिया अधिकारी डॉ. अरविंद यादव के मोबाइल नंबर 9005951022 पर जानकारी देनी चाहिए। प्रगति विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष यूके त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को सोसाइटी और आसपास के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने खुद ही सड़कों और नालियों के साथ ही घरों में लगे कूलरों को एडीज लार्वा से मुक्ति के लिए निरोधात्मक उपाय किए।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लापरवाही से डेंगू के 20 से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। 50 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


कई बार अफसरों से कहा गया, लेकिन कोई नहीं आया। इस दौरान सचिव केके मिश्रा, डॉ. जेपी श्रीवास्तव, डॉ. डीवीपी सिंह, रामकलप यादव, अरुण त्रिपाठी, विनोद धनगर, एमपी त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें