क्लैट 2019 प्रवेश परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Youtube
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) एलएलएम की फाइनल आंसर की रविवार को जारी कर दी गई। प्रोविजनल आंसर की 29 मई को जारी की गई थी। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद दो जून तक छात्रों से आपत्तियां मांगी थी।
क्लैट स्नातक की आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। इसके अलावा अब आरक्षित श्रेणियों के लिए ऑनलाइन विंडो को भी एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अगर आरक्षण के लिए अभी तक अपने दस्तावेज या जरूरी सूचनाएं नहीं भर पाए हैं तो वे अपडेट कर सकते हैं।
अपनी आरक्षण श्रेणी को अपडेट करने के लिए अपने क्लैट अकाउंट में लॉगिन करें और Update Reservation Categories बटन पर क्लिक करें। इसके लिए 11 जून तक छात्रों को मौका दिया गया है। क्लैट 2019 का परिणाम सोमवार को जारी करने की तैयारी थी। अब बताया जाता है कि दो दिन और इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है।