फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शास्त्रीय और लोकसंगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुरुकुल संगीत विद्यापीठ में शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुति हुई। सबसे पहले धान्या सचान, श्वेता सिंह, अभिव्यंजना सिंह, रिद्धि जैन, कोमल, महक, अंतरा कुशवाहा, प्रभलीन कौर, सोनम यादव, पावनी मिश्रा ने महाकवि निराला की रचित सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शास्त्रीय संगीत में राग यमन पर बंदिश व आलाप तान की प्रस्तुति ने समां बांधा, जिसे सौरभ सिंह, मनीष सिंह, हिमांशु, अंश, नासिर खान, देवांश, शशांक, अरविंद कुमार, हर्षित ने सुनाया। लोकसंगीत में पारुल, विधु, शिल्पी, सुमन, तूलिका, पीहू, सलमा ने प्रस्तुति देकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। गुरुकुल के छात्र विवेक वर्मा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। तबले पर अवनीश राज, मिलिंद पाटणकर ढोलक पर हिमांशु निगम कीबोर्ड पर अंश त्रिपाठी ने कुशल संगत की। डॉ. रेनू निगम, इंद्रमोहन रोहतगी, निदेशक कविता सिंह, सत्येंद्र कुमार, आशुतोष तिवारी, ओसामा गयास सैय्यद, दीपक निगम, डॉ. रोचना बिश्नोई, डॉ. रीता वर्मा, प्रधानाचार्य दिवाकर निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें