पिता ने बताया कि दो लड़के बगैर यूनिफॉर्म के उसे मिले थे। आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ सोशल मीडिया में पिस्टल लेकर छात्रों के स्कूल पहुंचने की चर्चा वायरल होती रही, लेकिन पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि नहीं की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बात की जांच की जा रही है। उधर, स्कूल प्रबंधक संत कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच आपसी नोंकझोंक हुई थी। छात्र बाथरूम के लिए निकला था। देर हो जाने पर वह भय के चलते छिपा रहा।