फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रेया मौत मामले में अब बाप पर कसा शिकंजा... विनय सिंह ने कबूला चौंकाने वाला सच; ये था पूरा प्लान

Thu, 12 Dec 2024 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर की छात्रा श्रेया सिंह की मौत मामले में पुलिस ने अब पिता पर शिकंजा कसा है। पुलिस पूछताछ में श्रेया के पिता विनय ने चौंकाने वाला सच कबूला है। उसने पुलिस को अपना पूरा प्लान भी बताया।
विज्ञापन
Class 11 student death in Kanpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू में छात्रा श्रेया सिंह के गोली मारकर खुदकुशी कर लेने के मामले में पुलिस ने उसके पिता विनय सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से आत्महत्या के लिए प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी को आर्म्स एक्ट, साक्ष्यों को छुपाने और लोकसेवक को गलत जानकारी देने के आरोप में पुलिस ने ही वादी बनकर बिधनू थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

जामू गांव निवासी विनय सिंह चंदेल एक वकील के पास मुंशी के तौर पर काम करता है। बीते शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे उसकी बेटी श्रेया की घर के अंदर गोली लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से 315 बोर का एक तमंचा मिला लेकिन वारदात में उसका इस्तेमाल नहीं हुआ था। उसे 12 बोर तमंचे की गोली लगी थी। इस मामले की पुलिस पुलिस ने जांच शुरू कि तो पता चला छात्रा की गांव में एक युवक से दोस्ती थी। इसकी जानकारी होने पर विनय ने विरोध किया था।
 

साथ ही बेटी को युवक से संबंध खत्म नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। युवक के परिजनों और विनय सिंह चंदेल का झगड़ा भी हुआ था। युवक व उसका परिवार गांव छोड़कर बाहर चले गए थे और चार महीने बाद फिर से गांव लौटे। 

 

इसके बाद दोनों परिवारों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया था। इस बीच यह घटना हो गई। घटनाक्रम का पता लगने के बाद पुलिस ने विनय पर नजर रखना शुरू किया। पुलिस का दबाव बढ़ता देख घटना में इस्तेमाल तमंचे को छुपाने के लिए मंगलवार को पिता जामू गांव से घाटमपुर पैदल निकल गया। 

 

रास्ते में वह कहीं तमंचे को छुपाने के लिए स्थान खोज रहा था कि इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि श्रेया के पिता को गिरफ्तार किया गया है। 

 

उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है। बैलेस्टिक जांच से स्पष्ट होगा कि बरामद असलहा घटना में इस्तेमाल हुआ या नहीं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विनय ने कबूला सच
तमंचा बरामद होने के साथ ही विनय ने सच कबूल किया। बताया कि उसके पास 12 बोर का एक तमंचा और था। इससे उसकी बेटी को गोली लगी थी। उसे विनय ने छिपा दिया था।
विज्ञापन

अपने विरोधियों के खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट कराना चाह रहा था। विनय ने बताया कि 7 दिसंबर को पुलिस वह तमंचा बरामद कर चुकी है। तमंचा विनय किसने दिया था, इसका उसने कोई उत्तर नहीं दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें