फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 10वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म…फिर पिलाया जहर, घर के सामने से खींचकर ले गया था युवक, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 06:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पिता का आरोप है कि पुत्री को अकेला देखकर धर्मेश की नीयत खराब हो गई। इसके बाद पुत्री को घसीटकर अपने घर ले गया। उसके घर में कोई नहीं था। बंधक बनाकर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के अल्लीपुर में घर के सामने से जा रही हाईस्कूल की छात्रा को घसीटकर युवक ने अपने घर में बंधक बना लिया। दुष्कर्म के बाद जहरीला पदार्थ पिलाकर भाग निकला। बदहवास हालत में छात्रा अपने घर पहुंची। परिजनों ने इलाज कराया।

विज्ञापन

हालत में सुधार आने पर छात्रा ने आपबीती बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी इंटर कॉलेज, दुर्जा का पुरवा की छात्रा है। छात्रा 16 मार्च की शाम करीब पांच बजे किसी काम से जा रही थी।

घसीटकर ले गया था अपने घर
धर्मेश उर्फ सनी लोधी के दरवाजे पर पहुंची थी। पिता का आरोप है कि पुत्री को अकेला देखकर धर्मेश की नीयत खराब हो गई। इसके बाद पुत्री को घसीटकर अपने घर ले गया। उसके घर में कोई नहीं था। बंधक बनाकर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
विरोध पर पुत्री को जहरीला पदार्थ खिलाकर भाग निकला। पिता ने सोमवार शाम पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें