यूपी के 12 जिलों की 53 विधानसभा सीटों के लिए चौथे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच इलाहाबाद के एक मतदान केंद्र पर बड़ी गड़बड़ सामने आई है।
बताया जा रहा है कि सरपतीपुर गांव में तकरीबन 150 लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है। इस बाबत पहले मतदाता घंटों मतदान केंद्र पर यहां वहां पूछताछ करते फिरते रहे।
आखिर में परेशान होकर सभी ने मतदान केंंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया। इन्होंने बीएलओ पर मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। अपने मताधिकार का उपयोग न कर पाने से गुस्साए मतदाता वापस नहीं लौटे हैं। इनसे अभी बातचीत की जा रही है।
दोपहर एक बजे तक जिलों में हुआ मतदान
LIVE UPDATE
दोपहर 1 बजे तक जिलों में हुई वोटिंग:
चित्रकूट - 44 प्रतिशत
फतेहपुर- 40.5 प्रतिशत
बांदा- 38.98 प्रतिशत
जालौन- 35 प्रतिशत
प्रतापगढ़- 35.57 प्रतिशत
कौशाम्बी- 38 प्रतिशत
झांसी- 43 प्रतिशत
ललितपुर- 46.5 प्रतिशत
महोबा -43 प्रतिशत
हमीरपुर -44 प्रतिशत
रायबरेली- 45.4 प्रतिशत