फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन फार्म लंबित होने पर एडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की मनमानी के चलते डोंगल न लगने से वृद्धावस्था पेंशन के एक हजार फार्म लटके होने के मामले को बीडीओ ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

बीडीओ ने एक हजार फार्म लंबित होने पर एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।
शनिवार को बीडीओ सतानंद दीक्षित ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन फार्म एक हजार कैसे लंबित हो गए।
इस पर एडीओ समाज कल्याण से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक इतने फार्म लंबित हो गए और उन्हें एडीओ समाज कल्याण ने कोई जानकारी नहीं दी, न ही इन फार्मों का सत्यापन हो पाया।
उन्हाेंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन फार्मों के सत्यापन का कार्य एडीओ आईएसबी सुभाष यादव को सौंपा गया है। जैसे ही सत्यापन का कार्य पूरा हो जाएगा, तत्काल डाेंगल लगवाकर इन सभी फार्मों को ऑनलाइन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें वृद्धावस्था पेंशन के एक हजार फार्म डाेंगल में लटके होने की खबर को 20 जून के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद बीडीओ सतानंद दीक्षित ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सत्यापन की जिम्मेदारी एडीओ आईएसबी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें