फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार की जगह दो पहिया वाहन से टक्कर दिखा लिया क्लेम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलवे कर्मी की सड़क हादसे में मौत के बाद फर्जी क्लेम लेने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर मामले की एसआईटी जांच हुआ तो इसका खुलासा हुआ। पता चला कि मृतक के परिजनों ने बीमा क्लेम लेने के लिए अज्ञात चार पहिया वाहन की जगह दोपहिया वाहन से दुर्घटना होना दर्शाया था। दरोगा युगुल किशोर चन्द ने कोतवाली में मृतक के पिता और गवाह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दरोगा के अनुसार आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने रामनरेश बनाम रिंकल सचान के मामले में फर्जी क्लेम लिए जाने की शिकायत कर हाईकोर्ट की खंडपीठ में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने मामले में एसआईटी गठित कर जांच कराने के आदेश दिए। जांच की तो पाया कि बिल्हौर निवासी विनय कुमार रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे।

दो दिसंबर 2017 को मेडुआ रेलवे क्रॉसिंग गेट से ड्यूटी कर पैदल लौटते समय किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। उनके पिता राम नरेश ने अधिवक्ता के माध्यम से पांच अक्टूबर 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के परिजनों ने एक बाइक का नंबर लिखवाकर उसके चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार देने की रिपोर्ट लिखाई थी। जांच में बाइक घाटमपुर निवासी रिंकल सचान की निकली। जिन्होंने घटना से इन्कार किया। वहीं, घटना के दिन पास के चाय के होटल पर बैठकर घटना देखने का दावा करने वाले गवाह बिल्हौर निवासी राम प्रसाद की दी जो कि जांच में गलत पाई गई। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच एसआईटी ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें