फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए शहर के उत्कर्ष का चयन

विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले उत्कर्ष को सम्मानित करते प्रिंसिपल अनिल त्रिपाठी व अन्य स - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। राजस्थान में सात सितंबर को हुई शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के उत्कर्ष ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में 400 में से 366 अंक अर्जित कर शहर का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने नई दिल्ली स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल वर्ग में क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन


जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 11वीं के छात्र व स्पोर्ट्स कैप्टन उत्कर्ष वर्धन सिंह ने इससे पहले जुलाई में देहरादून में हुई 38वीं ओपन इंडिया 10 मीटर एयर पिस्टल व राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में 400 में 346 अंक प्राप्त किए थे।

करीब 2000 शूटरों के बीच उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने कानपुर यूथ ओलंपिक में भी अंडर-19 वर्ग में रजत पदक जीता था। यह जानकारी विद्यालय के खेल प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा ने जानकारी दी। गुरुवार को विद्यालय के सभागार में प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उपप्राचार्या डॉ. नमिता गुप्ता व नारायण कोस्टा ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें