फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शब-ए-बरात पर बदला रहेगा शहर का यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। शब-ए-बरात के अवसर पर ट्रैफिक विभाग ने गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह पांच बजे यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। व्यवस्था के अनुसार ईदगाह चौराहा से ईदगाह की ओर जाने वाले वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन ईदगाह चौराहा से ब्रह्मनगर चौराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे। रामबाग चौराहा से कोई भी वाहन बजरिया थाना की तरफ नहीं जा सकेगें। ऐसे वाहन चमनगंज होकर गुजरेंगे। सीसामऊ, बड़ा चौराहा व काली मठिया की तरफ से आने वाले वाहन बजरिया चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगें। ऐसे वाहन चमनगंज होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, बेनाझाबर तिराहा, मोतीझील से आने वाले वाहन ईदगाह की ओर न जाकर छह बंगलिया चौराहा होकर गुजरेंगे। लाल इमली चौराहा से कोई भी वाहन चुन्नीगंज की तरफ नहीं जा सकेगें। ऐसे वाहन मर्चेंट चैंबर होते हुए गंतव्य को जाएंगे। कायस्थाना चौराहा (राजू चायवाला) की तरफ से कोई भी वाहन बकरमंडी की ओर नहीं जाएगा। चुन्नीगंज, कर्नलगंज चौराहा से आने वाले वाहन बकरमंडी की तरफ न जाकर शनिदेव मंदिर होकर गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें