कांवड़ यात्रा- शंकर सेना की ओर से कावड़ यात्रा सरसैया घाट से करौली धाम सनिगवां तक सुबह 9 बजे से।
प्रतियोगिता- सीआईएससीई स्कूल उत्तर प्रदेश कराटे प्रतियोगिता डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल कैंट में सुबह 10 बजे से।
जयंती उत्सव- ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त व प्रो. डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय का जयंती उत्सव दोपहर 1:15 बजे से।
संवाद- भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से स्टेट जीएसटी के मामलों में आने वाली नोटिसाें, सेंट्रल जीएसटी से संबंधित व अन्य विभागों की समस्याओं पर व्यापारी उद्यमी संवाद जीएस टावर कोपरगंज में शाम 4:30 बजे से।
शृंगार-आरती- बाबा मतंगेश्वर कल्याण समिति की ओर से सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा मतंगेश्वर का शृंगार, आरती व प्रसाद वितरण थाना फीलखाना के पास रात 8 बजे से।