फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्य स्तरीय जूडो में शहर के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदकों की झड़ी लगाई है। दो खिलाड़ियों को बेस्ट जुडोका अवार्ड से नवाजा गया। यह प्रतियोगिता 15 से 20 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बालिकाओं के 36 किग्रा भार वर्ग में लक्ष्मी ने कांस्य, 40 किग्रा में अनन्या शर्मा ने रजत और 18 किग्रा में राजनंदिनी ने कांस्य पदक जीता। बालकों के 13 किग्रा वर्ग में इवांश गर्ग ने स्वर्ण और 66 किग्रा से अधिक वर्ग में गौरांग बाजपेयी ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिकाओं के 44 किग्रा वर्ग में श्रेष्ठा गौर, 48 किग्रा में निधि भारद्वाज और 63 किग्रा में अक्षिता शुक्ला ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बालिकाओं के 44 किग्रा वर्ग में स्वाति सिंह ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ बेस्ट जुडोका अवॉर्ड अपने नाम किया। इसी वर्ग में अंजना बाजपेयी ने रजत, 48 किग्रा में स्नेहा पांडेय ने कांस्य और 63 किग्रा में अक्षिता शुक्ला ने कांस्य पदक जीता। बालकों के 55 किग्रा में सौरभ शर्मा और 66 किग्रा में शाश्वत श्रीवास्तव ने रजत, जबकि 60 किग्रा में साहजेब अली ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग के 48 किग्रा भार वर्ग में अंजना बाजपेयी ने स्वर्ण पदक के साथ बेस्ट जुडोका अवॉर्ड जीता। कानपुर जूडो एसोसिएशन के सचिव दिलशाद सिद्दीकी, राजेश भारद्वाज, उदय, रवि, आतिफ और सूरज थापा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें