बिल्हौर। क्षेत्र के गिलवट अमीनाबाद गांव निवासी फौजी विनय पाल (30) बीते दिनों बकोठी गांव के समीप जीटी रोड पर हुई दुर्घटना में घायल हो गए थे। पत्नी शिवानी और अन्य परिजनों ने फौजी विनय को कानपुर के एअर फोर्स अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को परिजनों और फौजियों ने आंकिन गंगा तट पर पार्थिव शरीर को सलामी देकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।