कानपुर। अस्मिता महिला खेलो इंडिया राज्यस्तरीय सेपक टकरा चैंपियनशिप 27 से 29 नवंबर तक बरेली स्थित साई सेंटर में होगी। इसमें प्रतिभाग करने वाली बालिका टीम के चयन के लिए 21 नवंबर को किदवईनगर में ट्रायल होने हैं। इसमें शहर की बेटियां भी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की खिलाड़ी रेगू और क्वाड्रेंट इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सेपक टकरा एसोसिएशन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। इसके अनुसार प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में प्रस्तावित है। कानपुर सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।