फोटो: दर्दनाक अमर उजाला ब्यूरो कानपुर/संतकबीरनगर। संतकबीर नगर में खलीलाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार भोर डीघा बाईपास ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में शहर के एक कारोबारी की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक का इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद काकादेव से उनके परिजन रवाना हुए। कारोबारी कोरोना से परेशान गरीब मजदूरों को राहत सामग्री बांटने जा रहे थे। काकादेव के मोती बिहार स्थित शिवा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 302-ए निवासी राजेश गर्ग (52)अपने ड्राइवर उन्नाव गंगाघाट निवासी सूरज सिंह के साथकार से गोरखपुर के लिए घर से निकले थे। सोमवार भोर जब वह डीघा बाईपास ओवरब्रिज पर पहुंच तो एक ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने राजेश गर्ग डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक चौकी इंचार्ज राजेश गुप्ता ने बताया कि राजेश के पास मिले दस्तावेज से उनकी शिनाख्त हुई। वहीं होश आने पर सूरज ने पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने राजेश की पत्नी और बेटे शुभम को सूचना दी। कुछ घंटे बाद मां-बेटे कानपुर से संतकबीर नगर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राजेश का हैंडलूम का काम है। जब से कोरोना महामारी फैली है तब से राजेश 15 जिलों में राहत सामग्री जरूरतमंदों को पहुंचा रहे हैं। इस बार भी वह गोरखपुर राहत सामग्री पहुंचाने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।