फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी के वीर विक्रम पीएचडी में यूपी टॉपर

Tue, 31 May 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
बीएससी होमसाइंस में दूसरा स्‍थान प्राप्त करने वाली कृति - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) 2016 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शहर के मेधावियों का दबदबा रहा। वीर विक्रम सिंह ने 200 में से 185 मार्क्स हासिल करके यूपी टॉप किया है। वीर विक्रम की रैंक-वन है। वह एंटोमोलॉजी से पीएचडी करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

यूपी कैटेट का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर ने कराया। इसका रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया। बीएससी एग्रीकल्चर की टॉप-10 की मेरिट में शहर के स्टूडेंटों का नाम नहीं है लेकिन पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) और पीएचडी प्रोग्राम की मेरिट में स्टूडेंटों का प्रदर्शन अच्छा है। सिटी के रबिश दत्त शुक्ला ने 200 में से 175 मार्क्स हासिल करके यूपी में दूसरा स्थान हासिल किया है। रबिश दत्त एग्रोनॉमी से पीएचडी करेंगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कैंपस में रहने वाले रामानुज सिंह की यूपी में चौथी रैंक है। रामानुज को 200 में से 162 मार्क्स मिले हैं। रामानुज भी एग्रोनॉमी से पीएचडी करेंगे। उनका इरादा कानपुर कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी करना है। 
एमएससी होम साइंस में देहात की श्रुति यूपी टॉपर
बीएससी और एमएससी होम साइंस के एंट्रेंस टेस्ट में भी शहर की बेटियों का दबदबा है। एमएससी होम साइंस में कानपुर देहात के गौसगंज मूसा नगर की श्रुति दीक्षित ने यूपी टॉप किया है। श्रुति की रैंक-वन है। उन्होंने 200 में से 140 मार्क्स हासिल करके श्रेष्ठता साबित की है। बीएससी होम साइंस में राणा प्रताप नगर की कीर्ति द्विवेदी ने बीएससी होम साइंस से यूपी में दूसरी रैंक हासिल की है। कीर्ति को 300 में से 273 मार्क्स मिले हैं। वह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीएससी होम साइंस करना चाहती हैं। नया चौक परेड की अंकिता शर्मा की यूपी रैंक तीन है। अंकिता को 300 में 264 मार्क्स मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें