फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result: शीलिंग हाउस के स्पर्श सक्सेना 10वीं व जयपुरिया की इनया 12वीं में शहर टॉपर

Wed, 30 Apr 2025 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

10वीं के टॉपर स्पर्श को 99.80 फीसदी अंक मिले और 12वीं की शहर टॉपर इनया ने 99.20 फीसदी अंक हासिल किए। सीआईएससीई के रिजल्ट में छात्राएं छात्रों से आगे निकलीं।
विज्ञापन
स्पर्श सक्सेना व इनया द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए। 10वीं में शीलिंग हाउस के छात्र स्पर्श सक्सेना ने 99.80 और 12वीं में सेठ आनंदराम जयपुरिया की छात्रा इनया द्विवेदी ने 99.25 फीसदी अंकों के साथ शहर टॉप किया है। परिणाम में इस साल भी छात्राएं आगे निकलीं। 10वीं में छात्राओं का परिणाम जहां 98.84 फीसदी गया, वहीं छात्रों का 98.05 फीसदी रहा। 12वीं में 99.25 फीसदी छात्राएं और 98.47 प्रतिशत छात्र पास हुए।

विज्ञापन


प्रदेश में 10वीं का ओवरऑल परिणाम 98.40 और 12वीं का 98.82 फीसदी गया। शहर में 10वीं में 7800 और 12वीं में 5400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 10वीं में शीलिंग हाउस के छात्रों का दबदबा रहा। स्कूल की छात्रा आरोही वर्मा 99.60 फीसदी अंक के साथ शहर में दूसरे, कुंज गुप्ता 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और निश्चल गुप्ता 99 फीसदी अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वहीं, द चिंटल्स स्कूल के युवराज 99.40 फीसदी अंक के साथ शहर में तीसरे और यहीं की अनुष्का सिंह 99.20 फीसदी अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

इसी तरह वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर के श्रीवत्स वाजपेयी, अक्षिता अस्थाना, अर्जुन उमराव व मर्सी मेमोरियल स्कूल की सोहम चावला 99 फीसदी अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। 12वीं में सेठ आनंदराम जयपुरिया के शिवांशु खेमका, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर अवधपुरी की मिताली कटियार और वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर की वर्तिका गोयल, मान्या अग्रवाल 99 फीसदी अंक के साथ शहर में दूसरे स्थान पर रहीं। वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर की तनिष्का सिंह 98.80 फीसदी अंक के साथ तीसरे और सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के प्रियांश रुंगटा 98.75 फीसदी अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। शीलिंग हाउस स्कूल की अनुजा राठी, हर्षिका जैन, मोहम्मद शाहजेब, श्रुति शुक्ला, यशवर्धन सिंह और द चिंटल्स स्कूल की तन्मयी रोहरा 98.50 फीसदी अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

माता-पिता के साथ मिताली कटियार - फोटो : अमर उजाला
12 आईएएस बनना चाहती हैं मिताली कटियार

वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर अवधपुरी की छात्रा मिताली कटियार ने 12वीं में 99% अंक पाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी। वह आईएएस बनना चाहती हैं। शारदानगर निवासी मिताली के पिता अनिल कटियार कारोबारी हैं। मां शालिनी गृहिणी हैं।

मिताली ने बताया कि अच्छी तैयारी थी, इसलिए अंक बेहतर रहे। लक्ष्य हासिल करने के लिए अभ्यास सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने शेड्यूल तैयार कर पढ़ाई की। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर उनका अकाउंट है। उनके बाॅयो में 100, इंग्लिश में 99, फिजिक्स में 98, केमिस्ट्री में 69 और हिंदी में 99 अंक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें