मऊ। पंचायत चुनाव में मऊ ब्लाक के जग्गी का डेरा में वोट डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जातिगत आधार पर मतदान न करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला और किसी ने तहरीर दी है। उधर, मऊ ब्लाक के सीपी सिंह गौतम महाविद्यालय में रिजर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दो दिन से ठहरे हैं। उनके खाने पीने का कोई इंतजाम नहीं है जिससे वह सब परेशान हैं। एक कर्मचारी अवधेश ने फोन पर आरोप लगाया कि कई बार उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। (संवाद)